PM Kisan eKYC Online Process 2025 में ऐसे करें 5 मिनट में eKYC।

PM Kisan सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप Pm Kisan ekyc online कैसे कर पाएंगे। वह भी अपने स्मार्टफोन से घर बैठे-बैठे 5 मिनट में।

pm-kisan-ekyc-online-process-2025

प्रधानमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan ) भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है। जिसकी मदद से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके और अच्छी फसल की पैदावार करके एक अच्छा और एक बेहतर जीवन जी सके।

Pm Kisan Samman Nidhi योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन किश्तों में प्रदान की जाती है। यह योजना सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत हर चार महीने में ₹2,000 सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है।

पीएम किसान ई-केवाईसी (PM eKYC) क्या है?

PM किसान योजना की Pm Kisan ekyc एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है। जिससे भारत सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि कौन-सा लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र है और कौन सा नहीं। Pm Kisan ekyc का मुख्य उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना और ऐसे लोगों की किस्त रोकना। जबकि पात्र किसानों को बराबर किस्त देते रहना।

पीएम केवाईसी न हो तो क्या होगा?

यदि किसान pm kisan की (eKYC) प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो अगली किश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। किसान को लाभार्थी सूची से हटाया भी जा सकता है। केवाईसी प्रकिया पूरी करने के बाद ही रुकी हुई किश्त दोबारा प्राप्त होगी। इसलिए सभी किसानों को समय पर eKYC पूरी करनी अनिवार्य है।

PM Kisan eKYC Online Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
उद्देश्यकिसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
eKYC का महत्वपात्र किसानों की पहचान सुनिश्चित करना
ऑनलाइन प्रक्रियाकिसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी eKYC पूरी कर सकते हैं।
आधार कार्ड आवश्यकeKYC के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य है।
OTP आधारित सत्यापन
ऑनलाइन प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है।
समय सीमाeKYC पूरा करने की अंतिम तिथि सरकार द्वारा जारी की जाती है।
अयोग्यताeKYC न होने पर योजना का लाभ बंद हो सकता है।
मदद केंद्र
किसान जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी eKYC करवा सकते हैं।
फर्जी लाभार्थी रोकथामeKYC प्रक्रिया फर्जी लाभार्थियों की पहचान और उन्हें रोकने में मदद करती है।

PM Kisan eKYC Online Process

  • 1. PM Kisan पोर्टल पर जाएं:
    • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • 2. eKYC विकल्प पर क्लिक करें:
    • होमपेज पर “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें।
  • 3. आधार नंबर दर्ज करें:
    • अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  • 4. मोबाइल नंबर डालें:
    • वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार से लिंक है।
  • 5. OTP सत्यापन करें:
    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज कर सत्यापन पूरा करें।
  • 6. सफलता संदेश प्राप्त करें:
    • सत्यापन सफल होने के बाद स्क्रीन पर “eKYC सफल हुआ” संदेश दिखाई देगा।

PM Kisan eKYC offline Process 2025

  • 1. नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं:
    • अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • 2. जरूरी दस्तावेज लें:
    • आधार कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाएं।
  • 3. CSC ऑपरेटर को जानकारी दें:
    • CSC ऑपरेटर को योजना और eKYC से संबंधित जानकारी दें।
  • 4. बायोमेट्रिक सत्यापन:
    • बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी।
  • 5. सत्यापन की पुष्टि:
    • प्रक्रिया पूरी होने पर CSC ऑपरेटर आपको बताएंगा कि आपकी pm kisan ekyc सफलतापूर्वक हो गई है।
  • 6. फीस दे:
    • pm kisan ekyc सफलतापूर्वक होने के बाद आपको CSC ऑपरेटर को कुछ फीस देनी होगी उदाहरण ₹50,₹100।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ) ?

क्या सभी किसान इस योजना के पात्र हैं?

नहीं, बड़े भूमिधारक और आयकर दाता इस योजना के पात्र नहीं हैं।

eKYC के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

केवल आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।

क्या eKYC प्रक्रिया मुफ्त है?

हां, ऑनलाइन प्रक्रिया मुफ्त है। हालांकि, CSC पर कुछ शुल्क पड़ सकती है जैसे 50 रूपए, 100 रूपए।

योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

योजना का लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

क्या eKYC एक बार करना होता है?

हां, eKYC प्रक्रिया एक बार पूरी करने के बाद हर किश्त के लिए आवश्यक नहीं होती।

eKYC में समस्या होने पर क्या करें?

किसान हेल्पलाइन नंबर (011-24300606) पर संपर्क करें या CSC पर जाएं।

इस योजना की शुरुआत कब हुई?

यह योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी।

eKYC करने की अंतिम तिथि क्या है?

सरकार समय-समय पर अंतिम तिथि जारी करती है, जिसे किसान पोर्टल पर देखा जा सकता है।

योजना का पंजीकरण कहां करें?

किसान पीएम किसान पोर्टल या CSC केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

अगर लाभ न मिले तो क्या करें?

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या निकटतम कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top