Jio का प्लान कब खत्म होगा पता करने के ( 4 तरीके )

अगर आप Jio के यूजर हैं और जानना चाहते हैं कि आपका प्लान कब खत्म होगा, तो यहां 4 आसान तरीके बताए गए हैं। जिसकी मदद से आप पता कर पाएंगे की Jio का प्लान कब खत्म होगा। क्योंकि जब हमारे सिम का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो हम Internet, calling और SMS जैसी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकते है। 

jio का प्लान कब खत्म होगा

1. SMS के द्वारा Jio का प्लान पता करने की प्रक्रिया की रिचार्ज कब खत्म होगा।

SMS के माध्यम से Jio सिम की वैधता जानना सबसे आसान और तेज़ प्रकिया है। आप निम्न चरणों का पालन करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

चरण 1: अपने मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें।

चरण 2: नया मैसेज कंपोज करें और उसमें BAL टाइप करें।

चरन 3: इसे 199 पर भेजें।

चरण 4: कुछ ही सेकंड में आपको Jio की ओर से एक SMS प्राप्त होगा। इस मैसेज में आपके प्लान की समाप्ति तारीख, बैलेंस और अन्य डिटेल्स दी गई होंगी।

2. Jio की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा Jio का प्लान पता करने की प्रक्रिया की रिचार्ज कब खत्म होगा।

Jio की आधिकारिक वेबसाइट एक और बेहतरीन विकल्प है, जहां से आप अपने प्लान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: ऊपर दाएं कोने में Sign In बटन पर क्लिक करें।

Step 3: अपना Jio नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 4: लॉगिन होने के बाद, My Plans सेक्शन में जाएं।

स्टेप 5: यहां आपको आपके मौजूदा प्लान की सभी डिटेल्स, जैसे प्लान की शुरुआत की तारीख, समाप्ति की तारीख और बैलेंस दिखेगा।

3. Jio App के द्वारा Jio सिम की Expiry Date पता करने की प्रक्रिया

Jio सिम की जानकारी जानने के लिए MyJio App भी एक बहुत उपयोगी टूल है। इसके लिए नीचे दिए गए Steps का पालन करें:

Step 1: सबसे पहले, Google Play Store या Apple App Store से MyJio App डाउनलोड करें।

Stap 2: App खोलें और अपना Jio नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।

Step 3: लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर ही Active Plan का सेक्शन दिखेगा।

Step 4: यहां पर आपको प्लान की समाप्ति तिथि और डेटा बैलेंस जैसी सभी जानकारी मिल जाएगी।

4. Call के द्वारा Jio सिम की Expiry Date पता करने की प्रक्रिया

आप कॉल के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें:

चरण 1: अपने Jio नंबर से 1991 डायल करें।

चरन 2: डायल करने के बाद फोन स्वयं कट जाएगा।

चरण 3: इसके तुरंत बाद एक मैसेज आयेगा जिस पर प्लान की समाप्ति तिथि और डेटा बैलेंस जैसी सभी जानकारी मिल जाएगी।

Jio सिम की वैधता पता करना बेहद आसान है। आप अपने फोन से ही SMS, Jio की वेबसाइट, MyJio ऐप, या कॉल का उपयोग करके यह जानकारी ले सकते हैं। सभी विकल्पों का उपयोग करना सरल और तेज़ है। समय पर रिचार्ज करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें।

क्या आपको यह लेख उपयोगी लगा? नीचे कमेंट में अपनी राय साझा करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top