आज के समय में बहुत से ऐसे वृद्ध लोग हैं। जो वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं अक्सर जब पेंशन आना बंद हो जाती है या फिर पेंशन की केवाईसी करनी होती है। तो हमें वृद्धा पेंशन योजना के स्टेटस में लागिन करना पड़ता है। जिसमें लागिन करने के लिए वृद्धा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर और वृद्धा पेंशन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Vridha Pension Yojana UP के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पता करना जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं।

वृद्धा पेंशन योजना क्या है?
Vridha Pension योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने की। वृद्धा पेंशन योजना की मदद से वृद्ध लोगों को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रूपए उत्तर प्रदेश सरकार उनके आधार लिंक बैंक अकाउंट में PFMS के माध्यम से भेजती है। जिसकी मदद से वृद्ध लोगों को अपने जीवन में उत्पन्न छोटी-छोटी कर्मियों को पुरा करने में मदद मिलती है और एक बेहतर जीवन जिने में भी।
वृद्धा पेंशन योजना का विवरण
योजना का नाम | वृद्धा पेंशन योजना। |
सालाना दी जाने वाली सहायता राशि | 12 हजार रुपए। |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के वृद्ध लोग। |
पात्रता | वृद्ध व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sspy-up.gov.in |
वृद्धा पेंशन योजना के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग।
1. वृद्धा पेंशन ना आने का कारण पता करने के लिए।
2. वृद्धा पेंशन की केवाईसी करने के लिए।
3. वृद्धा पेंशन की किस्त देखने के लिए।
विधवा पेंशन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखने के लिए आवश्यक जानकारी।
1. वृद्धा पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर।
2. बैंक खाता नंबर।
Vridha Pension Yojana UP के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखने की प्रक्रिया।
- चरण 1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- चरण 2. वेबसाइट पर जाने के बाद वृद्धावस्था योजना के नीचे विषय के ऑप्शन पर क्लिक करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- चरण 3. इसके बाद Important Links में वृद्धा पेंशन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल भूल गए हैं। तो यहां क्लिक करें के आप्शन पर क्लिक करेंगे।
- चरण 4. उसके बाद आपको वृद्धा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके बैंक अकाउंट खाता भरना है
- चरण 5. कैप्चा भरना है और सबमिट के ऑप्शन दर्जथथपर क्लिक करना है।
इतना करने के बाद जो भी आपके वृद्धा पेंशन के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर है जिसके शुरू के 2 Digit आखिरी 3 Digit दिख जाएंगे। जिसके शुरू के 2 Digit आखिरी 3 Digit सेम है। जिसका अर्थ है कि वही मोबाइल नम्बर वृद्धा पेंशन के साथ लिंक है।
नोट: यदि आपके पास बैंक खाता नंबर या वृद्धा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
Vridha Pension Yojana UP की सूची द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखने की प्रक्रिया।
- स्टेप 1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- स्टेप 2. इसके बाद आपको वृद्धावस्था पेंशन के नीचे “योजना के विषय के’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 3. इतना करने के बाद “पेंशनर सूची 2024-25” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- स्टेप 4. इसके बाद आपको अपने “जनपद” को सिलेक्ट करना है।
- स्टेप 5. जनपद सिलेक्ट करने के बाद अपना “विकासखंड” चुनेंगे।
- स्टेप 6. विकासखंड चुनने के बाद अपना “ग्राम पंचायत” सिलेक्ट करेंगे।
- स्टेप 7. ग्राम पंचायत सिलेक्ट करने के बाद अपना “ग्राम” चुनेंगे। ग्राम के सामने कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक करेंगे।
इसके बाद आपके वृद्धा पेंशन के सामने मोबाइल नंबर के सेक्शन में मोबाइल नंबर के आखिरी 4 Digit दिख जाएंगे। जो भी आपके घर में मोबाइल नंबर है। जिसके आखिरी 4 Digit सेम है। जिसका अर्थ है कि वही मोबाइल नम्बर वृद्धा पेंशन के साथ लिंक है।
मैं आशा करता हूं कि अब आप समझ गए होंगे कि Vridha Pension Yojana UP के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे पता किया जाता है। यदि आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो आप कमेंट के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश करूंगा।