एयरटेल पेमेंट बैंक भारतीय एयरटेल द्वारा संचालित की जाती है। इस बैंक को रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा मान्यता प्राप्त है आप इस बैंक के द्वारा ऑनलाइन जीरो बैलेंस अकाउंट खोल सकते हैं और मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग कर सकते हैं इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप Online Airtel Payment Bank Account कैसे खोल पाएंगें तो चलिए जानते हैं।

एयरटेल पेमेंट बैंक से मिलने वाली सुविधाएं।
1. मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।
2. 1 लाख तक का कैश जमा कर सकते हैं।
3. यूपीआई और कैशलेस तरीके से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं।
4. यह एक डिजिटल सेविंग अकाउंट होता है।
5. इस बैंक में खाता आप घर से ही ऑनलाइन तरीके से खाता खोल सकते हैं।
6. फ्री खाता खोला जाता है इस बैंक के द्वारा।
एयरटेल पेमेंट बैंक के चार्ज।
Service | Charge |
---|---|
Account opening | Free |
Cash deposit internal banking app | free |
Maximum cash deposit | 49,990 |
Maximum cash withdrawal per transaction | 25,000 |
Maximum saving account balance | 1,00,000 |
बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज।
1. आधार कार्ड होना चाहिए।
2. पैन कार्ड होना चाहिए।
3. आधार लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
4. मोबाइल में रिचार्ज होना चाहिए जिस पर मैसेज आ सके।
5. जिस मोबाइल द्वारा खाता खोला जाए उसमें वह सिम पड़ी होनी चाहिए।
Online Airtel Payment Bank Account खुलवाने की प्रक्रिया।
- 1. App Download करें।
- Airtel Thanks App को Play Store से डाउनलोड करें।
- सभी परमिशन दें।
- 2. App में रजिस्टर करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- Get OTP क्लिक करके ओटीपी दर्ज करें और Login करें।
- 3. खाता बनाएं।
- Manage के ऑप्शन पर जाकर Open Account पर क्लिक करें।
- first Name
- Last Name
- Date of Birth
- Pin Code
- select Document में जिस Document को चुना है। उस Document का नंबर दर्ज करके continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 4. Mpin Set करें।
- 4 अंकों का Mpin Set करें।
- 5. OTP दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर पर आयी OTP दर्ज करें।
- Verify पर क्लिक करें।
- 6. Saving Account खोलें।
- Upgrade Savings Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Get Started पर क्लिक करें।
- 7. Document Details भरें।
- अपना पैन कार्ड दर्ज करें।
- आधार कार्ड दर्ज करें।
- कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 8. अपनी फोटो अपलोड करें।
- अपना फोटो अपलोड करें।
- Get Start के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 9. Details चेक करें।
- अपनी सारी जानकारी सही से चेक करें।
- Process पर क्लिक करें।
- 10. Additional Details दर्ज करें।
- Annual income दर्ज करें।
- Marital status चुनें।
- Ocaption चुनें।
- Email ID दर्ज करें।
- 11. Nominee दर्ज करें।
- Name
- Relation
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- 12. KYC पूरी करें।
- Original पैन कार्ड, Original आधार कार्ड पास में होना चाहिए
- 13. खाते को Active करें।
- पहला डिपॉजिट करें जैसे ₹10, ₹20…….₹100।
- अब आपका खाता Active हो जाएगा।
नोट: यह सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका एयरटेल बैंक में खाता खुल जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ)
न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती है।
अभी एयरटेल बैंक में ऑनलाइन पेमेंट और कैश निकासी होती है जबकि लोन लेने की सुविधा नहीं है।
बचत खाता पर लगभग 2.5% से 4% तक ब्याज मिलता है।
हां, कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता एयरटेल बैंक में खोल सकता है चाहे उसकी सिम किसी भी कंपनी की हो।
नहीं, यह बैंक केवल भारत के अंदर ही ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देती है।
मैं आशा करता हूं कि अब आप समझ गए होंगे कि Online Airtel Payment Bank Account कैसे खोला जाता है। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश करूंगा।