“शिशु बालिका मदद योजना”(Shishu Baalika Madad Yojana) यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में रहने वाले श्रमिको की पत्नियों को गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिसकी मदद से गर्भावस्था में पल रहा शिशु और माता दोनों सुरक्षित रहे।

इस योजना से संबंधित जितने भी इमारत, भावनाओं का निर्माण करने में श्रमिकों की पत्नियों के नवजात शिशु को जन्म से लेकर 2 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक जितने भी श्रमिक महिलाएं पंजीकृत है उन सभी महिलाओं को प्रसव के समय पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में एक सकारात्मक सोच का निर्वाह करना परम उद्देश्य है।
Shishu Baalika Madad Yojana के लाभ
1. पंजीकृत श्रमिक को ₹6000 प्रदान किए जाएंगे
2. प्रसव के दौरान महिला श्रमिक को न्यूनतम वेतन के अनुसार 3 महीने का वेतन + ₹1000 और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी
3. यदि श्रमिक महिला का गर्भपात हो गया है तो उसे 6 सप्ताह के बराबर न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।
4. नसबंदी के समय श्रमिक महिला को 2 सप्ताह के न्यूनतम वेतन के बराबर राशि प्रदान की जाएगी।
पुत्र और पुत्री के जन्म पर मिलने वाले लाभ
1. पुत्र के जन्म पर ₹20000 की एक किश्त दी जाती है।
2. पुत्री के जन्म पर ₹25000 की एक किश्त दी जाती है।
3. पहले या दूसरी बिटिया की उम्र 18 वर्ष से कम है और उसकी शादी नहीं हुई है वह भी इस योजना के लिए पत्र है उससे भी 25000 रुपए की एक किस्त प्रदान की जाएगी
4. विकलांग पुत्री के लिए ₹50000 की एक किस्त प्रदान कि जायेगी यदि पुत्री की उम्र 18 वर्ष से कम है और उसकी शादी नहीं हुई।
Shishu Baalika Madad Yojana की पात्रता
1. लाभार्थी उत्तर प्रदेश की महिला होना चाहिए।
2. लाभार्थी श्रमिक पंजीकृत होनी चाहिए।
3. महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
4. यह लाभ केवल पहले तो प्रसव पर ही दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
शिशु बालिका मदद योजना के आवश्यक दस्तावेज
1. पहचान का प्रमाण: पंजीकृत श्रमिक के पास पहचान पत्र की ओरिजिनल फोटो कॉपी होनी चाहिए
2. बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की लड़की हुई या लड़का हुआ
प्रसव/चिकित्सा दस्तावेज
1. प्रसव प्रमाण पत्र : चिकित्सक द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
2. गर्भपात या नसबंदी का प्रमाण : चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी किया गया गर्भपात या नसबंदी का प्रमाण पत्र
बालिका सहायता दस्तावेज
1. आंगनबाड़ी पंजीकरण प्रमाण पत्र : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चे के पुष्टिकरण का प्रमाण पत्र
2. उत्तरजीविता प्रमाण पत्र : दूसरे वर्ष का लाभ लेने के लिए बच्चे के जीवित होने का प्रमाण पत्र
3. दशक ग्रहण अभिलेख : यदि बच्चा गोद लिया गया है तो उसका प्रमाण पत्र। यह केवल बालिका के लिए लागू होगा
बालिका को मिलने वाले लाभ
1. यह योजना केवल एक ही बालिका को दिया जाएगा।
2. दूसरी बालिका को तभी लाभ दिया जाएगा जब पहली और दूसरी बालिका हों।
3. यदि प्रसव के दौरान पहले और दूसरे में एक से अधिक बालिकाएं हैं तो सभी बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र है।
4. निसंतान परिवार में गोद ली गई बालिका पर यह योजना लागू होगी।
5. यदि लाभार्थी सरकारी योजना का पात्र है तो उसे लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
6. जिन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और उनकी शादी नहीं हुई है वह भी लड़कियां इस योजना के लिए पात्र है।
Shishu Baalika Madad Yojana की आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
1. आवेदक को सबसे पहले अपने निकटतम श्रम कार्यालय, तहसील या विकासखंड के अधिकारी के पास जाना होगा।
2. आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसे ध्यान पूर्वक भरे
3. आवेदन पत्र के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न करें
4. आवेदन फार्म को पूरी तरह से भरने के बाद और उसमें संलग्न किए गए दस्तावेज इस कार्यालय के अधिकारी के पास जमा कर दें।
Shishu Baalika Madad Yojana की ऑनलाइन प्रक्रिया
1. जिन श्रमिकों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है उन्हें सबसे पहले LMIS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर श्रमिक पंजीकरण करना होगा।
2. आवेदक अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद अपना मंडल और जनपद चुनें।
3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्च भरकर सबमिट कर दें।
4. इसके बाद आपको LMIS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा
5. आवश्यक जानकारी जैसे की योजना का नाम चुने, पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करें और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
6. इतना करने के बाद आवेदन पत्र खुल जाएगा।
7. इस पत्र में आवश्यक विवरण दर्ज करें
(i) आवेदक का विवरण
(ii) बच्चे का विवरण
(iii) बैंक खाते का विवरण
(iv) और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
8. फॉर्म को जमा कर दें और आवेदन अनुरोध प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
केवल उत्तर प्रदेश की श्रमिक महिलाएं
इस योजना के अंतर्गत पुत्र के जन्म पर ₹20000 और पुत्री के जन्म पर ₹25000 दिए जाते हैं।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
(i) लाभार्थी उत्तर प्रदेश की महिला होना चाहिए।
(ii) लाभार्थी श्रमिक पंजीकृत होनी चाहिए।
(iii) महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
(iv) यह लाभ केवल पहले तो प्रसव पर ही दिया जाएगा।
मैं आशा करता हूं कि यह लेख आपको “शिशु बालिका मदद योजना” (Shishu Baalika Madad Yojana) का आवेदन करने में बहुत मदद करेगा। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

हेलो दोस्तों मेरा नाम “विशाल राज” है। मैं इस ब्लॉग में योजनाओं से संबंधित जानकारी जैसे की योजना का आवेदन कैसे किया जाता है, और योजना का लाभ किस प्रकार लिया जाता है। इसके साथ-साथ योजना में उत्पन्न हुई कमियों को कैसे दूर किया जाता है। योजनाओं से ही संबंधित पूरी जानकारी इस ब्लॉग में उपलब्ध कराता हूं। इस ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद।